मकान के पीछे बलराम तालाब निर्माण के आरोप, मारा इमालिया का किसान परिवार तीन बेटियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठा

National

मध्यप्रदेश जिला सागर: रिपोर्टर मनोज मेहरा जनसुनवाई के दौरान मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे नरयावली विधानसभा की ग्राम पंचायत बडौरा के ग्राम मारा इमरिया निवासी धर्मेंद्र अहिरवार अपनी तीन बेटियों के साथ कलेक्टर कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके मकान के पीछे नियम विरुद्ध तरीके से बलराम तालाब का निर्माण कराया गया, जिससे उनका मकान लगातार क्षतिग्रस्त हो रहा है।

धर्मेंद्र अहिरवार ने आवेदन में आरोप लगाया कि गांव के प्रदीप, पिता भगवान सिंह उर्फ कंछेदी ने शासन को गुमराह कर बलराम तालाब स्वीकृत कराकर उनके मकान के पीछे बलराम तालाब बनवाया। उनका कहना है कि बारिश के समय तालाब में पानी भरने से सीधा असर उनके मकान पर पड़ता है। इससे मकान की दीवारें दो से तीन बार गिर चुकी हैं और हर बार उन्हें मरम्मत करानी पड़ती है।

पीड़ित का कहना है कि वह पिछले करीब 13 वर्षों से इस मामले की शिकायत प्रशासन के विभिन्न अधिकारियों से करते आ रहे हैं, लेकिन हर बार केवल औपचारिक कार्रवाई कर मामला टाल दिया जाता है। उनका आरोप है कि आज तक उन्हें न्याय नहीं मिला।

धरने पर बैठे धर्मेंद्र अहिरवार ने प्रशासन से तालाब निर्माण की निष्पक्ष जांच कराने, मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और उनके परिवार को राहत दिलाने की मांग की है। फिलहाल प्रशासन ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *