सेतरावा डॉक्टर्स डे:राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेतरावा में बुधवार को डॉक्टर्स डे मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल स्टाफ ने डॉक्टरों का साफा और माल्यार्पण कर स्वागत किया।

कम्प्यूटर आपरेटर रतनसिंह राठौड़ ने बताया कि भारत में प्रतिवर्ष 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। यह दिवस डॉक्टरों के समर्पण और स्वास्थ्य सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य डॉक्टरों के लिए कार्यस्थल को बेहतर बनाना और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है बुधवार को सेतरावा अस्पताल में डाक्टरों का साफा और माला और केक काटकर डाक्टर डे मनाया गया इस दौरान देचू बीसीएमओ डॉ मांगीलाल सोनी, डॉ पवन बारोलिया, चिकित्सा प्रभारी डॉ योगेंद्रसिंह, डॉ कवरलाल, डॉ सुनिता चौधरी, नर्सिंग ऑफिसर भगवानाराम,कान्ता यादव, जगदीश सिंह, जितेंद्रसिंह, रामबाबू,सुरता,दीपक, संतोष, जसवंतसिंह, श्रवणसिंह जितेंद्र शर्मा,स्वरूप सहित स्टाफ मौजूद रहें
