एक करोड़ से बना एईएन कार्यालय खाली

National

10 महीने बाद भी शिफ्ट नहीं हुआ डिस्काॅम का दफ्तर

आधुनिक सुविधाओं से लैस भवन, फिर भी पुराने दफ्तर से ही कामकाज,उपभोक्ता परेशान

बानसूर । क्षेत्र कें ग्राम रामनगर में महनपुर रोड़ स्थित बिजली निगम सहायक अभियंता कार्यालय का नया भवन करीब 1 करोड़ रुपए की लागत सें तैयार हों चुका हैं लेकिन निर्माण पूरा होने के करीब 10 महीने बाद भी विभाग के अधिकारी और कार्मिक यहां शिफ्ट नहीं हुए हैं।करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद भवन का उपयोग शुरू नहीं होने से आमजन में विभाग की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। बिजली निगम ने बढ़ते कार्यभार और बेहतर सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस भवन का निर्माण करवाया था, ताकि इसके अधीन क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी समस्याओं का वहीं पर उनका समाधान हों सके। इस भवन में सहायक अभियंता सहित कार्मिकों के लिए अलग-अलग कक्ष, रिकॉर्ड रूम, स्टोर रूम, बैठक व्यवस्था जैसी अन्य सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। तो वहीं भवन के बाहर इंटरलॉकिंग, भवन के आकर्षण कलर, लोहे की बाउंड्री और गेट भी लग चुके हैं।

लंबे समय से खाली पड़े भवन में खरपतवार उग आई हैं। नगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल आर्य नें बताया कि अगस्त 2025 में भवन निर्माण का काम पूरा हो गया था, लेकिन आज तक अधिकारी व कार्मिक अपने पुराने कार्यालय बानसूर में ही बैठते हैं ऐसे में रामनगर क्षेत्राधिकार के अधीन आने वाले उपभोक्ताओं को छोटी-मोटी शिकायतों के लिए भी बानसूर आने को मजबूर होना पड़ता हैं,उन्होंने बताया कि उपखंड अधिकारी को पत्र लिखकर जल्द से जल्द कार्यालय में स्टाफ बैठाने की मांग की हैं ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सकें।एईएन अजीत यादव ने बताया कि नए भवन में स्टोर और बाउंड्री की व्यवस्था पूरी नहीं होने से संचालन शुरू नहीं किया गया हैं। बानसूर एक्सईन राजेंद्र परेवा ने कहा कि संबंधित एईएन को जल्द नए भवन में कार्यालय शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *