मंडोली गांव में खनन पट्टे के विरोध का मामला आज एसडीएम कार्यालय तक पहुंचा

National

नीमकाथाना में आज मंडोली गांव के कई सैकड़ो से ज्यादा संख्या में करीब करीब पूरा गांव सड़कों पर उतरा, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग ,और महिलाएं भी अधिक संख्या में थी ।


ग्राम वासियों का आरोप है कि पटवारी और ग्राम सेवक और सरपंच की मिली भगत से हमारे गांव की पहाड़ी को नष्ट किया जा रहा है ।जिसे हम किसी भी सूरत में नहीं होने देंगे और गांव में स्थित पहाड़ी का खनन पट्टे का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि यह खनन पट्टा निरस्त किया जाए और दोषी कर्मचारीयों के विरुद्ध प्रशासनिक कार्यवाही की जावे।
मंडोली ग्रामवासी हाथों में तख्तियां ,बैनर लिए सरकार विरोधी और प्रशासन विरोधी नारे लगाते हुए खेतड़ी मोड़ होते हुए एसडीएम कार्यालय तक पहुंचे और एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया और वहां भी अपनी मुख्य मांगे दोहराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *