शिक्षा और संगठन ही समाज की सबसे बड़ी ताकत : हरीश चंद्र भाटी

National

कोटपुतली में गुर्जर समाज का भव्य अभिनंदन समारोह, प्रो. जे.आर. कसाना बने राष्ट्रीय संयोजक (शिक्षा पंचायत)

कोटपुतली। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र भाटी तथा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. रूप सिंह बैंसला का सीकर प्रवास के दौरान एचडीएफसी बैंक प्लाजा, कोटपुतली में गुर्जर समाज के पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और गणमान्य नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत गुर्जर आरक्षण आंदोलन के दौरान शहीद हुए 73 वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात जिला अध्यक्ष रत्तीराम शुक्ल, पूर्व विधायक रामचंद्र रावत, पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना, देव कसाना, दिनेश कमांडेंट, रामसिंह कसाना सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश चंद्र भाटी ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि “शिक्षित बनो, संगठित रहो और अपने अधिकार प्राप्त करो।” उन्होंने समाज में शिक्षा के विस्तार एवं सामाजिक एकता को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में देशभर में गुर्जर समाज का एक भी कैबिनेट मंत्री नहीं होना समाज के लिए गंभीर चिंतन का विषय है।

उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है तथा समाज ने राष्ट्रहित में सदैव बलिदान दिया है। अपने अधिकारों के लिए 73 शहीदों की कुर्बानी देने वाला गुर्जर समाज देश का पहला समाज है। उन्होंने बदलते समय के साथ कुरीतियों को त्यागकर शिक्षा, संगठन और सामाजिक जागरूकता को अपनाने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. रूप सिंह बैंसला ने कहा कि बदलती परिस्थितियों में समाज को सबको साथ लेकर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने इतिहास से सीख लेते हुए सामाजिक समन्वय और शैक्षणिक उन्नति पर विशेष बल दिया। इसी दौरान राष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से प्रो. जे.आर. कसाना को “राष्ट्रीय संयोजक – शिक्षा पंचायत” की जिम्मेदारी सौंपी गई।

प्रो. जे.आर. कसाना ने कहा कि वे शिक्षा के साथ-साथ सर्वसमाज के बीच समन्वय स्थापित करने और युवाओं को नई दिशा देने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय पदाधिकारी जय प्रकाश विकल, अरुण भाटी एवं सुनील भाटी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में पूर्व विधायक रामचंद्र रावत ने आभार व्यक्त किया, जबकि रामस्वरूप कसाना ने समाजहित में हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया। देव कसाना, राजेंद्र रहिसा, पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष दयाराम खटाना एवं एडवोकेट सतबीर पायला ने भी अपने विचार रखते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रत्तीराम शुक्ल, राज्य महामंत्री दिनेश कमांडेंट, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मालीराम कसाना, सेडूराम नेताजी, पार्षद सुरेश रावत, लीलाराम गोलिया, रामसिंह कसाना, इंद्राज कसाना, एसीबीओ पूरण कसाना, शिक्षाविद मुरलीराम पायला, नरेंद्र रावत, प्रो. हवासिंह डोई, डॉ. राधेश्याम कसाना, व्याख्याता हवासिंह मुक्कड़, हंसराज शास्त्री, विनोद डोई, सरपंच मालाराम सूद, हनुमान पीटीआई, प्रिंसिपल राजेंद्र शुक्ल, रामावतार कसाना मेडिकल, करण सिंह रावत, धनसीराम, राम मुकदम, हवलदार रोशनलाल मोलहेड़ा, इंद्राज नेताजी, सांवत सरपंच, कैलाश घांघल मालपुरा, हनुमान फामडा, महेश रावत सरपंच, महेश सरधना, महावीर शुक्ल सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *