परिंडा लगाओ, परिंदा बचाओ अभियान के तहत गुढा स्कूल परिसर में परिंडे और पानी की टंकियां लगाई गईं

big breking news

संवाददाता राहुल शर्मा
पावटा/ के निकट गुढा (तुलसीपुरा) माता सुंदरी देवी सर्व समाज उत्थान समिति पावटा द्वारा चलाए जा रहे “परिंडा लगाओ, परिंदा बचाओ” अभियान के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय – गुढा (तुलसीपुरा) परिसर में बेजुबान पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाए गए। साथ ही गौ माताओं और आवारा पशुओं के लिए पानी की टंकियां भी रखी गईं।

कार्यक्रम में श्री बनवारी लाल यादव, वरिष्ठ अध्यापक और श्रीमती पूनम कंवर, वार्ड पंच साहिबा के सानिध्य में यह आयोजन संपन्न हुआ। अभियान का नेतृत्व नाथूराम यादव, सेवानिवृत अध्यापक और एड. बी. एल. आर्य ने किया।

एनजीओ संयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोहन लाल सैनी ने बताया कि परिंडा अभियान को आमजन का पूरा सहयोग मिल रहा है। समिति की इस पहल की सभी ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।

अवसर पर भवानी सिंह शेखावत, संदीप जी, हरलाल मीणा, सुरेश सिंह शेखावत, पूरन मल बुनकर, श्रीमती कुसुम कंवर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *