ब्लॉक कोटपूतली में एचपीवी टीकाकरण अभियान युद्ध स्तर पर जारी
स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा बालिकाओं एवं अभिभावकों को एचपीवी के प्रति किया जा रहा जागरूक
बीसीएमओ डॉ. धर्मेन्द्र ने की अभिभावकों से अपनी बेटियों को एचपीवी का टीका लगवाने की अपील
कोटपूतली।ब्लॉक कोटपूतली में एचपीवी टीकाकरण अभियान युद्ध स्तर पर जारी हैं। बीसीएमओ डॉ. धर्मेन्द्र ने बताया कि जिला कलक्टर एवं सीएमएचओ के निर्देषानुसार ब्लॉक कोटपूतली में 14-15 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसमें 14 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक बीमारी से सुरक्षित रखने के लिये सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों पर एचपीवी का टीका निःषुल्क लगाया जा रहा हैं।
टीकाकरण अभियान के तहत गार्डासिल-4 की एक खुराक दी जा रही है, जो वैज्ञानिक रूप से अत्यधिक प्रभावी पाई गई है। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले कैंसर के प्रमुख कारणों में से एक है, जिसे इस टीके के माध्यम से रोका जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपनी बेटियों का टीकाकरण करवाने और उनकी सहमति देने की अपील की हैं। बीपीओ विजय तिवाड़ी ने बताया कि सभी स्वास्थ्य केन्द्रों द्वारा उक्त अभियान में सक्रिय रूप से कार्य किया जा रहा हैं। वहीं जिन स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा कम उपलब्धि हांसिल की गई हैं उन्हे नोटिस जारी कर उक्त अभियान में प्रगति लाये जाने के निर्देष दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि एचपीवी टीकाकरण में उप स्वास्थ्य केन्द्र गोपालपुरा की प्रसाविका निर्मला गुर्जर द्वारा विषेष योगदान दिया जा रहा हैं। उनके द्वारा राजकीय सरदार जनाना अस्पताल में कोल्ड चैन के कार्य के साथ-साथ स्कूलों में जाकर बालिकाओं को प्रेरित किया जा रहा हैं, साथ ही घर-घर जाकर अभिभावकां को एचपीवी वैक्सीन के फायदे बताकर सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु अपनी बेटियों के उक्त टीका लगवाने की सहमति ली जा रही हैं। साथ ही बालिकाओं एवं अभिभावकों को प्रेरित कर उन्हें स्वास्थ्य केन्द्र पर लाकर उनके एचपीवी का टीका लगाया जा रहा हैं।
