जयपुर में आज मनाई जाएगी ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ तीनों सेना प्रमुख आएंगे, ऑपरेशन से जुड़ी फिल्म करेंगे रिलीज

big breking news

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ सेना जयपुर में मनाएगी। यहां के साउथ वेस्टर्न कमांड में गुरुवार को कार्यक्रम होगा। इसमें शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ तीनों सेनाओं के प्रमुख जयपुर आएंगे। कार्यक्रम में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान भी मौजूद रह सकते हैं। इस दौरान ऑपरेशन से जुड़ी फिल्म भी रिलीज की जाएगी।

ऑपरेशन सिंदूर की पहली एनिवर्सरी पर गुरुवार दोपहर साउथ वेस्टर्न कमांड में सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। लेफ्टिनेंट जनरल जुबिन ए मिनवाला, लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, एयर मार्शल अवधेश कुमार और वाइस एडमिरल ए एन प्रमोद सहित सेना के कई अधिकारी मौजूद हैं।

जुबिन ए मिनवाला इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के डिप्टी चीफ (ऑपरेशन), राजीव घई डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन और डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, एयर मार्शल अवधेश कुमार डायरेक्टर जनरल एयर ऑपरेशन और वाइस एडमिरल ए एन प्रमोद डायरेक्टर जनरल नेवल ऑपरेशन हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना, वायु सेना और नौसेना की तरफ से इन तीन ऑफिसर ने ही प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।

डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन और डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ राजीव घई ने कहा कि 65% हथियार अब अपने देश में बन रहे हैं। सेना उन्हीं हथियारों का उपयोग कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *