दांतिल में श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का 25वां रजत जयन्ति महोत्सव 17 मई को

big breking news


16 मई को भव्य कलश यात्रा, 24 घंटे चलेगी भजन संध्या

पावटा के निकट गाम पंचायत दांतिल तालवा मंशा माता आश्रम दांतिल में श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का 25वां रजत जयन्ति महोत्सव 17 मई 2026, रविवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव की शुरुआत 16 मई शनिवार दोपहर 2:15 बजे भव्य कलश यात्रा और शोभायात्रा से होगी।

    आयोजन श्री श्याम शक्ति कृपा मण्डल, श्री त्रयंबकेश्वर महादेव कावड़ संघ एवं समस्त ग्राम जनता दांतिल, गुलाबगढ़, तालवा के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। दीप ज्योति प्रज्वलन श्री 1008 श्री बाबा अरुणपुरी जी महाराज, मंशा माता आश्रम दांतिल द्वारा किया जाएगा।

    24 घंटे चलेगी भव्य भजन संध्या
    महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 17 मई रविवार प्रातः 10:15 बजे से लगातार 24 घंटे तक चलने वाली भव्य भजन संध्या होगी, जो 18 मई तक हरि इच्छा तक जारी रहेगी। भजन संध्या में देशभर के प्रसिद्ध भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

    आमंत्रित भजन गायक:
    पं. राजीव शर्मा गाजियाबाद, डॉ. देवेंद्र सावित्रा चौधरी गाजियाबाद, ममता राजस्थानी जयपुर, चंचल तिलकधारी एण्ड पार्टी दिल्ली, रमेश जिंदल कोटपूतली, हरिकृष्ण शर्मा गुरुग्राम, अंकुर शर्मा बेहरोज, कोमल जाखड़ रेवाड़ी, सुमन तंवर पलवल।

    श्रद्धालुओं से अपील
    आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाएं और महोत्सव की शोभा बढ़ाएं। आयोजन को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *