रक्तदान के लिए उमड़ी युवाओं की भीड़: 51 यूनिट रक्तदान, प्रतिभाओं और समाजसेवियों का हुआ सम्मान

big breking news

नारनौल। सेका के राजकीय कन्या विद्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर, नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और प्रतिभा सम्मान का बड़ा मंच बनकर उभरा है। युवा शक्ति फाउंडेशन सेका और ग्रामवासियों के सहयोग से हुए इस आयोजन में युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया। शिविर में 51 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर का आयोजन सिविल हॉस्पिटल नारनौल के ब्लड बैंक के लिए किया गया।

उत्साह इतना अधिक रहा कि निर्धारित क्षमता पूरी होने के कारण 10 से 15 रक्तदाताओं को बिना रक्तदान किए वापस लौटना पड़ा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अधिवक्ता राजकुमार यादव रहे। उन्होंने कहा रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।युवाओं से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान समाज को नई दिशा देता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में हनुमान उपस्थित रहे। समारोह में समाजसेवा, जनहित और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कई लोग आकर्षण का केंद्र रहे। समाजसेवी पवन यादव, नरेश पटीकरा, युवा भाजपा नेता मनोज सेकवाल, गौरक्षक पंकज यादव, सिंगर साहिल सैनी नारनौलिया और डॉ. शिवकुमार की मौजूदगी ने आयोजन को विशेष स्वरूप दिया।

शीला हॉस्पिटल के सहयोग से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर
कार्यक्रम में शीला हॉस्पिटल के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। जिसमें ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परामर्श और जांच सुविधाओं का लाभ लिया। आयोजन में महिला शक्ति की भागीदारी भी रही।

राष्ट्रपति वीरता पदक विजेता सहित कई हस्तियां सम्मानित
समारोह में राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित आईटीबीपी के हेड कांस्टेबल मनीष कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं राज्यपाल द्वारा सम्मानित समाजसेवी सूबेसिंह मास्टर और संजय योगी को भी मंच पर सम्मानित किया गया। पर्यावरण एवं पक्षी संरक्षण में कार्य कर रहे राहुल कुमार, पशु सेवा के लिए लालाराम पशु प्रेमी और युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करने वाले श्याम डिफेंस एकेडमी के कोच संदीप कुमार को भी सम्मान मिला।

खिलाड़ियों और होनहार बेटियों ने बढ़ाया गांव का मान
राष्ट्रीय स्तर पर गांव और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों अमित यादव, अंकित यादव, हिमांक और अनिल कुमार को सम्मानित किया गया। वहीं शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली गांव की बेटियां डॉ. ज्योति यादव, रिया, आशा, नितिका, पूनम कुमारी, श्रेया और रितु को मंच पर सम्मानित किया गया। सहायक प्रोफेसर बनने पर रितु की विशेष सराहना हुई। कार्यक्रम में सरकारी विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित कर शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया।

सेवा सहयोग भी बना आकर्षण
आयोजन में बालाजी टेंट हाउस ने नि:शुल्क टेंट सेवा उपलब्ध करवाई जबकि श्री श्याम डेकोरेशन डूमडोली का भी सहयोग रहा। कृष्णा आरो वॉटर की ओर से नि:शुल्क पेयजल सेवा दी गई। शिविर में छोटे बच्चों ने भी सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्तिक, आदित्य, हितेश, दीपेश, निकिता, लक्की, नितेश और अनमोल ने रक्तदाताओं और अतिथियों के लिए रिफ्रेशमेंट और पानी की व्यवस्था संभाली।

सामाजिक संस्थाओं ने दी बधाई
कार्यक्रम की सफलता पर जन सवेरा टीम मंढाणा, युवा साथी ग्रुप हरियाणा और उड़ान जनसेवा टीम ढाणी बाठोठा को सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कहा कि रक्तदान, स्वास्थ्य सेवा और प्रतिभा सम्मान जैसे आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते है।
इस मौके पर युवा शक्ति फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी नवीन कुमार, प्रधान वेद प्रकाश एवं उपप्रधान कमलजीत ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक, स्वास्थ्य एवं जनहित के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज सेवा और मानवता के कार्यों को और अधिक मजबूती मिल सके।
वहीं युवा शक्ति फाउंडेशन, सेका के सभी सदस्यों ने कहा कि समाज सेवा और मानवता के कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *