सरदार स्कूल में एक दिवसीय योग एवं ध्यान शिविर आयोजित

kotputli

कोटपूतली।कस्बे के सरदार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज प्रार्थना सभा के दौरान एक दिवसीय योग एवं ध्यान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से तनावमुक्त और पढ़ाई के प्रति एकाग्र बनाना रहा।शिविर के मुख्य प्रशिक्षक,योग गुरु पूरणमल यादव ने विद्यार्थियों को योग का महत्व समझाया।

उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को विभिन्न योग क्रियाओं का प्रदर्शन।प्राणायाम की बारीकियां। मानसिक शांति हेतु हास्य योग एवं ध्यान का अभ्यास करवाया।योग गुरु ने जोर देते हुए कहा कि नियमित योग न केवल शरीर को निरोगी रखता है, बल्कि यह मानसिक तनाव को दूर कर एकाग्रता (Concentration) बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध होता है।विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश कुमार बंसल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा शिविर में लगभग 850 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा योग गुरु श्री पूरणमल यादव को समाज हित में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रशासन ने योग गुरु का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *