बर्डोद | कस्बे के बस स्टैंड के पास स्थित श्री जहारवीर गोगा जी महाराज मंदिर प्रांगण में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। यहाँ सुमित भगत ने २१ दिन की कठिन ‘खड़ी तपस्या’ करने का संकल्प लिया है। शुक्रवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ इस तपस्या का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

भगत की तपस्या शुरू होने से पूर्व क्षेत्र में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। महिला श्रद्धालुओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर भक्ति भाव के साथ इस यात्रा में भाग लिया। बेरापुर रास्ते पर स्थित हड़प्पा माता मंदिर से। कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए गोगाजी मंदिर तक। यात्रा के दौरान श्रद्धालु महिलाएँ भजनों पर नृत्य करती नजर आईं, जिससे पूरा वातावरण धर्ममय हो गया।
भक्तों में भारी उत्साह

कलश यात्रा के दौरान गोगाजी के भक्तों ने बाबा के झंडों को श्रद्धा के साथ नाच नचाया। इस धार्मिक आयोजन के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु और ग्रामीण मौजूद रहे। सुमित भगत की इस कठिन तपस्या को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा है और मंदिर प्रांगण में दर्शनार्थियों का तांता लगा हुआ है।
