कोटपूतली-बहरोड़ जिले के ग्राम पंचायत कराणा के परिसर में डॉ. श्रॉफ आई हॉस्पिटल चैरिटी और सक्षम जिला कोटपूतली-बहरोड़ के संयुक्त तत्वाधान में एक विशाल नि:शुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर कराणा सरपंच देवी सिंह शेखावत और पंचायत समिति सदस्य संतोष जयचंद सैनी के सानिध्य में आयोजित हुआ। शिविर के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने कुल 155 मरीजों की आंखों की गहनता से जांच की और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया।नि:शुल्क उपचार शिविर में मरीजों की आंखों की नि:शुल्क जांच की गई और आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं।चश्मा वितरण जरूरतमंद मरीजों को मौके पर ही नि:शुल्क चश्मे वितरित किए गए।मोतियाबिंद ऑपरेशन जांच के दौरान 20 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया, जिनका आगे नि:शुल्क उपचार किया जाएगा।

इस सेवा कार्य में डॉ. श्रॉफ आई हॉस्पिटल चैरिटी की मेडिकल टीम सहित सक्षम जिला सचिव मदनलाल सैनी, सुरेश सैनी, सरवन लाल गुर्जर, रतनलाल सैनी, बजरंग, राधेश्याम सैनी, गोपीनाथ, किशनलाल रेगर, कैप्टन किशन सिंह, पतराम और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।सक्षम जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार के शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। शिविर के अंत में सरपंच देवी सिंह शेखावत ने मेडिकल टीम और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
