कोटपूतली-बहरोड़, 28 अप्रैल। जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने कहा कि भारत सरकार द्वारा जनगणना-2027 का महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जो भारत की पहली डिजिटल जनगणना होगी जिसमें आंकड़ों का संग्रहण डिजिटल उपकरणों के माध्यम से किया जाएगा। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य 16 मई से 14 जून 2026 तक प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों द्वारा संपादित किया जाएगा। इसमें मकानों की स्थिति, परिवारों को उपलब्ध सुविधाओं एवं परिसम्पत्तियों सम्बधी आंकड़े एकत्रित किये जाएंगे। इस जनगणना के अन्तर्गत अभिनव पहल के तहत स्व गणना (Self-Enumeration) का विकल्प भी 1 मई 2026 से 15 मई 2026 तक प्रदान किया गया है।
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील करते हुए खा कि जनगणना अभियान के तहत आप सभी ऑन लाईन पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर स्वगणना की इस अभिनव पहल का हिस्सा बन सकते है। उन्होंने बताया कि यह जानकारी दर्ज करने के पश्चात आपको SE ID प्राप्त होगी जिसे 16 मई से 14 जून 2026 तक जनगणना प्रगणक मकान सूचीकरण के लिए आपके घर आएगें तो यह आई डी उनको बतानी होगी। उन्होंने कहा कि जनगणना प्रगणक का पूर्ण सहयोग करे। आप द्वारा सही और सटीक जानकारी देने से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों एवं परिवारों तक पहुँचना सुनिश्चित होगा जिससे जिले के विकास को नई दिशा प्रदान होगी।
आप सब मिलकर इस राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी निभायें। अपना पंजीकरण अवश्य कराएं। जनगणना से जन कल्याण के महाअभियान को सफल बनायें।
