कोटपूतली-बहरोड़। नीमराणा में जिला जूडो क्लब की मीटिंग में राजस्थान स्टेट जूडो फेडरेशन के सचिव महिपाल सिंह गरेवाल के नेतृत्व में कोटपूतली-बहरोड़ जिला जूडो फेडरेशन की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। निर्वाचन प्रभारी दलपाल सिंह की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें सभी पद सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने गए।

कार्यकारिणी में रतन सिंह को जिला अध्यक्ष चुना गया, जबकि कृष्ण पहलवान, राम किशन गुजर, अरुण कुमार यादव, दिनेश यादव और विकास ओला को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। रविंदर सिंह मुख्य सचिव, करमवीर भालोटिया कोषाध्यक्ष तथा धर्मवीर यादव और रविंदर ओला को संयुक्त सचिव चुना गया। इसके अलावा महेश गुजर और हृदयाल पोसवाल सहित अन्य सदस्य भी कार्यकारिणी में शामिल रहे। सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई और जिले में जूडो खेल को आगे बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। नई कार्यकारिणी से जिले में जूडो के विकास और खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने की उम्मीद जताई जा रही है।
