ग्राम चौबारा में शनिवार को गोगाजी महाराज के मंदिर पर मेले एवं भंडारे का आयोजन हुआ।जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा के मंदिर में ढोक लगाई और प्रसादी पाई।समाजसेवी सतीश गुर्जर नीमराना और मोनू रमेश प्रधान ,भगवा रक्षा वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष दीपेश चौधरी के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

मंदिर कमेटी ने अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया।
इससे पूर्व पंडित चंद्रकांत ने हवन करवाकर प्रसाद का भोग लगाया।इस अवसर पर सुरेश सिंह ,अशोक सिंह,विकाश पहलवान,सुमित सिंह,ईश्वर सिंह, प्रवीण,चंदन पंच,मुकेश सिंह,रजत सिंह,सोनू और श्रवण सैन,टोनी सैन सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नसीब अली ने किया।
मेले में होने वाली कुश्ती,कब्बडी वर्षा के कारण रद्द करनी पड़ी।
