जयपुर निकाय चुनावों को लेकर भाजपा इस बार नया फार्मूला अपना सकती हैं। पार्टी ने तय किया है कि इस बार प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं करके सीधे जिला कार्यालय बुलाकर सिंबल दिया जाएगा।
जिन संभागों की रायशुमारी हो चुकी है, उनके निकाय प्रभारी को प्रदेश अध्यक्ष का हस्ताक्षर किया हुआ खाली सिंबल देकर क्षेत्र में रवाना कर दिया गया है।
वहीं अब प्रदेश भाजपा कार्यालय में जो नाम फाइनल होंगे, वह संबंधित जिला अध्यक्ष और विधायक को मेल किए जाएंगे। इसके बाद संबंधित जिला अध्यक्ष और विधायक पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को सूचना देंगे और उसे सिंबल देंगे।
कांग्रेस में कई जगह सीधे सिंबल दिए जाएंगे
