मोलावास की मुस्कान का MBBS में चयन, सतीश कुमार का भी सम्मान

National

मोलावास। गांव की प्रतिभाओं ने एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बहन मुस्कान का MBBS में सरकारी मेडिकल कॉलेज में चयन होने पर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुस्कान को साफा ओढ़ाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।

मुस्कान का साफा ओढ़ाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत करते हुए

वहीं, वीरसिंह के पुत्र सतीश कुमार का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद पर चयन होने पर भी युवा साथियों ने उनका सम्मान किया। इस अवसर पर उन्हें साफा ओढ़ाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।

सतीश कुमार का साफा ओढ़ाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत करते हुए

लेखक दीपदीपिका मोलावास ने बताया कि गांव से विभिन्न विभागों में युवाओं का सरकारी सेवाओं में चयन होना पूरे गांव के लिए गर्व और खुशी का विषय है। इससे गांव में निरंतर उत्साह का माहौल बना हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रयासरत युवाओं को इन सफल प्रतिभाओं से प्रेरणा लेकर दृढ़ संकल्प, निरंतर परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए।

गौरतलब है कि मोलावास गांव से ही कुमकुम का भी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद पर चयन हुआ था, जिनका सात दिन पूर्व युवा साथियों एवं ग्रामवासियों द्वारा सम्मान किया गया था।

कुमकुम का शॉल ओढ़ाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत करते हुए

कार्यक्रम में युवा टीम से धाकड़ यादव, अमित अहरोदिया, सोमदत्त, नवीन, रितिक, सचिन, पार्थ के साथ महेश एमसीएमएस, अजित गुरुजी, राजसिंह पंच, महेश एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *