मुंडावर। आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुंडावर नगरपालिका क्षेत्र में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनावी तैयारियों, संगठन को मजबूत करने और संभावित प्रत्याशियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान चुनाव लड़ने के इच्छुक भाजपा कार्यकर्ताओं एवं प्रत्याशियों ने पार्टी पदाधिकारियों के समक्ष अपने बायोडाटा सौंपे। आवेदकों की जानकारी संकलित कर पार्टी स्तर पर आगे की प्रक्रिया के लिए भेजी जाएगी।

बैठक में अलवर उत्तर प्रभारी अशोक सैनी, गौरव यादव, पूर्व विधायक मंजीत धर्मपाल चौधरी, अंजली यादव, जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी, पवन यादव, पर्यवेक्षक विनोद, अनूप यादव, मंजीत चौधरी, कल्याण चौधरी, अजय सरपंच, बादल सरपंच बिजेंद्र चौधरी एवं सरजीत सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा पार्टी को मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
