शाहजहांपुर-चौबारा चेक पोस्ट की सर्विस लाइन पर स्थानीय कंपनियों और बड़े होटलों द्वारा कथित रूप से वेस्टेज व कचरा डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। सड़क किनारे जल रहे कचरे से निकलता जहरीला धुआं राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।

सवाल बड़ा है—क्या क्षेत्र में डंपिंग के लिए कोई व्यवस्था नहीं है? अगर जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी है, तो सर्विस लाइन को डंपिंग यार्ड बनाने वालों पर कार्रवाई कब होगी?
इसी रास्ते से आमजन के साथ जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी गुजरते हैं। फिर भी खुलेआम कचरा जलने और प्रदूषण फैलने का सिलसिला आखिर कब रुकेगा?
