यूनाइटेड बेवरेज लिमिटेड के सामने सड़क हादसा, दो लोग घायल

National

शाहजहांपुर। गुरुवार शाम करीब 6 बजे यूनाइटेड बेवरेज लिमिटेड बियर कंपनी के चौबारा चेक पोस्ट स्थित नंबर-2 गेट के सामने सर्विस लाइन पर बाइक और पैदल राहगीर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में दोनों को चोटें आईं। स्थानीय लोगों, राहगीरों और कंपनी सिक्योरिटी की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि बाइक सवार माजरी भांड क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि कंपनी के नंबर-2 गेट से निकल रहे व्यक्ति को भी चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की टक्कर पैदल राहगीर से हुई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यूनाइटेड बेवरेज लिमिटेड के सामने सर्विस लाइन पर अक्सर ओवरलोड वाहन खड़े रहने से रास्ता संकरा हो जाता है, जिससे आवागमन में परेशानी होती है और हादसे की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से सर्विस लाइन पर खड़े रहने वाले वाहनों पर कार्रवाई कर यातायात व्यवस्था सुचारू कराने की मांग की है।

फिलहाल दोनों घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। हादसे की पूरी जानकारी घायलों की स्थिति और जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *