विकट परिस्थितियों से संघर्ष कर मोलावास की कुमकुम ने हासिल की उपलब्धि

National

मोलावास। ग्राम मोलावास निवासी स्वर्गीय श्री रमेश चंद की सुपुत्री कुमकुम का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर चयन हुआ है। चयन के बाद कुमकुम ने जाट बहरोड़ PHC में पदभार ग्रहण किया।

कुमकुम के चयन पर मोलावास के युवा साथियों एवं ग्रामवासियों ने उनका सम्मान किया। इस अवसर पर कुमकुम को शॉल ओढ़ाकर एवं मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।

लेखक दीपदीपिका मोलावास ने बताया कि कुमकुम ने विकट परिस्थितियों से संघर्ष करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने के समय से ही कुमकुम होशियार और मेहनती रही हैं।

ग्रामवासियों ने कुमकुम की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्होंने कठिन परिस्थितियों के बीच मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी यह उपलब्धि गांव की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक है तथा यह संदेश देती है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी चुनौतीपूर्ण हों, मेहनत और दृढ़ संकल्प से सफलता हासिल की जा सकती है।

इस अवसर पर कुमकुम ने शुभकामनाएं देने वाले समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि लक्ष्य निर्धारित हो और मन में निराशा को स्थान न दिया जाए, तो हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।

सम्मान समारोह के दौरान युवा टीम के साथ अजित गुरुजी, महेश कुमार निदेशक एमसीएमएस, धाकड़ यादव, अमरसिंह मीणा सज्जन मीणा, नवीन यादव, मोहित सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *