नीमराना। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होकर क्षेत्र और समाज का नाम रोशन करने वाले सचिन डबास का राष्ट्रीय जाट महासभा भारत की ओर से भव्य अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने सचिन डबास को पुष्पमाला पहनाकर एवं सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सचिन डबास की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। सेना में अधिकारी बनकर देशसेवा का अवसर प्राप्त करना गौरव की बात है। उनकी सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे समाज में खुशी और गर्व का माहौल है।

राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के प्रतिभावान युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा और शिक्षा, खेल एवं सेना सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।
इस अवसर पर उपस्थित समाज के लोगों ने सचिन डबास को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे भारतीय सेना में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ देश की सेवा करेंगे तथा आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे।
