बहरोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60.730 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

National

कोटपूतली-बहरोड़ | पुलिस अधीक्षक कोटपूतली-बहरोड़ के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन एंटी वेनम (NDPS) के तहत बहरोड़ सदर थाना पुलिस और एएनटीएफ टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 60.730 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से रामफूल गुर्जर (62) और गिरिराज गुर्जर (23) निवासी देवनगर, थाना बहरोड़ सदर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, जब्त मादक पदार्थ की बिक्री से संबंधित 3,32,400 रुपये भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15, 25 तथा बीएनएस की धारा 111(2)(b) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह कार्रवाई एएसपी नीमराना सुरेश कुमार खींची और डीएसपी बहरोड़ सचिन शर्मा के सुपरविजन में थाना प्रभारी मनोहर लाल के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने एएनटीएफ की सूचना पर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *