हरिद्वार से जल लाने के लिए गोमती सेवा संस्थान के तत्वावधान में 9वीं डाक कांवड़ रवाना

National

नीमराना। सावन माह के पावन अवसर पर गोमती सेवा संस्थान के तत्वावधान में 9वीं डाक कांवड़ का शुभारंभ विजय बाग, नीमराना से हुआ। श्रद्धालुओं का दल हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाने के लिए भगवान शिव की पूजा-अर्चना एवं जयघोष के साथ रवाना हुआ।

इस डाक कांवड़ यात्रा में हितेश यादव, दीपेश चौधरी, योगेश भारद्वाज, राकेश सैनी, हिम्मत सैनी, दीपक, अमित, पूर्ण पंडित, लक्की सैनी, राहुल, आकाश, दीपांशु कालिया, प्रवीण, विशाल, अमरदीप, अशोक, टोनी और पोनी सहित अनेक शिवभक्त शामिल हुए।

यात्रा के दौरान श्रद्धालु हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाकर क्षेत्र के शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। रवानगी के समय श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया तथा उनकी मंगलमय और सुरक्षित यात्रा की कामना की गई। पूरे क्षेत्र में “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *