गूगलकोटा में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 51 पौधों का रोपण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश खींची का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

National

गूगल कोटा (संदीप कुमार)नीमराना/गूगलकोटा। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत नीमराना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश खींची ने अपनी माताजी की पुण्यतिथि के अवसर पर ग्राम पंचायत गूगलकोटा स्थित बाबा कुंदन दास जी मंदिर तालाब परिसर में अपने परिवार एवं ग्रामीणों के साथ मिलकर 51 पौधों का रोपण किया।

इस अवसर पर एएसपी सुरेश खींची ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और पौधारोपण कर अभियान को सफल बनाया।

पौधारोपण के बाद ग्रामवासियों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश खींची एवं उनके साथ आए सभी अतिथियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। ग्रामीणों ने इसे पर्यावरण संरक्षण और समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताते हुए सराहना की।

कार्यक्रम में दिलबाग सिंह, तेजपाल सिंह, कैलाश ठेकेदार, शेर सिंह चौहान (चौबारा), एडवोकेट प्रशांत यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *