सुधीर चौधरी पुलिस अधीक्षक जिला अलवर ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ0 दीपक कुमार अति0 पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) जिला अलवर व अंगद शर्मा वृत्ताधिकारी वृत्त उत्तर शहर जिला अलवर के निकटतम सुपरविजन में गुरुदत्त सैनी पु0नि0 थानाधिकारी पुलिस थाना वैशाली नगर जिला अलवर मय टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये हिस्ट्रीषीटर फिरोज मेव पुत्र खुर्शिद खाँन जाति मेव उम्र 26 साल निवासी मन्नाका जिला अलवर को सोशल मिडिया पर अपराध संबंधी महिमा मण्डन की रील वायरल करने पर गिरफ्तार किया गया। रील को तैयार करने मे शामिल अन्य सहयोगियो की तलाश की जा रही है। जिनके खिलाफ भी नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जावेगी। गिरफ्तार आरोपी:- फिरोज मेव पुत्र खुर्शिद खाँन जाति मेव उम्र 26 साल निवासी मन्नाका जिला अलवर
