सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..

National

1 पीएम मोदी आज सभी केंद्रीय सचिवों के साथ करेंगे हाई लेवल मीटिंग, 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य पर होगी चर्चा

2 अब नहीं रुकेगी DRDO की रफ्तार! राजनाथ सिंह का बड़ा फैसला, अब रफ्तार पकड़ेंगी भारत की सीक्रेट डिफेंस परियोजनाएं

3 आयुष्मान सारथी लॉन्च: वाट्सएप पर मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी

4 अंतिम चरण में भारत-अमेरिका ट्रेड डील, अमेरिकी राजदूत ने कहा-सिर्फ 1 फीसदी काम बाकी

5 50% तक बढ़ेगी लोकसभा की सीट?: सरकार कर रही विचार, महिला आरक्षण पर संविधान संशोधन बिल के नए प्रारूप की तैयारी

6 भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 30 जून को आंध्र प्रदेश के दौरे पर पहुंच रही हैं। इस दिन वे विजयनगरम में स्थित केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी।

7 कर्नाटक, दिल्ली, महाराष्ट्र, मेघालय और झारखंड में 30 जून से मतदाता सूची के विशेष सघन संशोधन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इस अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) 29 जुलाई तक घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस संशोधन प्रक्रिया में पहचान के लिए पासपोर्ट को एक वैध दस्तावेज माना जाएगा।

8 पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लिमिट 1 जुलाई से हटेगी, कॉमर्शियल बायर्स रीटेल पंपों से फ्यूल खरीद सकेंगे, एक दिन में 200 लीटर लिमिट थी

9 एलपीजी ग्राहकों के लिए ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 
एचपी, इंडेन और भारत गैस के ग्राहकों के लिए अपना ई-केवाईसी पूरा करने की आखिरी तारीख 30 जून है। इसके अलावा, जिन ग्राहकों के पास पाइप वाली गैस (पीएनजी) की सुविधा मौजूद है, उन्हें 30 जून तक अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने का निर्देश दिया गया है, ऐसा न करने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा।

10 हरियाणा-राजस्थान के बीच जल समझौता: गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन, तीन दशक से चल रहा था विवाद

11 गृह मंत्री ने कहा कि इस समझौते के तहत जुलाई से अक्टूबर तक लगभग 580 एमसीएम पानी यमुना नहर से तीन भूमिगत पाइपलाइंस के जरिए राजस्थान तक पहुंचाया जाएगा। इन तीन पाइपलाइंस का व्यास 3.6 मीटर से भी अधिक है जिनके माध्यम से राजस्थान और हरियाणा राज्यों के लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था होगी। यह समझौता दोनों राज्यों के लिए ‘लाभदायक स्थिति’ का अच्छा उदाहरण है।

12 हैदराबाद में BJP अध्यक्ष Nitin Nabin ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी और सोनिया गांधी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस हमेशा इटालियन की तरह सोचती है, ऐसी सोच की भारत में कोई जगह नहीं है।’

13 राम मंदिर चढ़ावा चोरी में पूछताछ: चंपत राय का बयान दर्ज, डॉ. अनिल मिश्रा समेत 80 अन्य को नोटिस

14 राममंदिर चोरी- 8 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, अयोध्या के वकील पैरवी नहीं करेंगे; ट्रस्ट की बैठक अब 5 दिन पहले होगी

15 इंडिगो की अहमदाबाद-मुंबई फ्लाइट की सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान के दौरान 3 साल का बच्चा बेहोश हुआ, समय पर इलाज मिलने से बची जान

16 फीफा विश्वकप का सबसे बड़ा उलटफेर! पराग्वे ने 4 बार की चैंपियन जर्मनी को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर

17 खेल जगत के लिए भी 30 जून का दिन काफी रोमांचक रहेगा, जब फीफा विश्व कप के नॉकआउट चरण के तहत कई शानदार मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय समयानुसार इस दिन नीदरलैंड्स का सामना मोरक्को सुबह 6:30 बजे और आइवरी कोस्ट का सामना नॉर्वे रात 10:30 बजे से होगा। इसी दिन फ्रांस का मुकाबला स्वीडन से देर रात 2.30 बजे होना है।

18 मुर्दाघरों में जगह नहीं, AC के लिए भगदड़: यूरोप में कहर बरपा रही गर्मी, आग बुझाने वाली गाड़ियां बरसा रहीं पानी, लंदन, पेरिस, मैड्रिड… पूरा यूरोप इन दिनों आग की भट्टी बना हुआ है। सड़कें पिघल रही हैं, ट्रेनें रुक गई हैं और अस्पतालों में मरीजों की लाइन लगी है। लेकिन सबसे दर्दनाक हालात मौत के बाद दिख रहे हैं। मुर्दाघरों में लाशें रखने की जगह नहीं बची है

19 जून-तिमाही में घरों की बिक्री जनवरी-2023 के बाद सबसे कम, ईरान युद्ध और सप्लाई चेन संकट से सेंटीमेंट बिगड़ा; टॉप-7 शहरों में 90,715 घर बिके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *