SI भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में 10 हजार का इनामी सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार

National

राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की कार्रवाई SI भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी एवं चयनित सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया गया
लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी दिनेश कुमार की बहन निर्मला कुमारी की पेपर लीक गिरोह के सरगना जगदीश विश्नोई से पहचान थी दोनों ने जगदीश विश्नोई के माध्यम से SI भर्ती परीक्षा-2021 का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले प्राप्त किया था

आरोपी की मेरिट 182वीं आई थी और उसका चयन उपनिरीक्षक (SI) पद पर हुआ था। हालांकि निर्मला कुमारी लिखित परीक्षा में अच्छे अंक लाने के बावजूद इंटरव्यू में न्यूनतम आवश्यक अंक प्राप्त नहीं कर सकी और अंतिम चयन से बाहर हो गई थी

गिरफ्तार आरोपी दिनेश कुमार SI बनने से पहले वर्ष 2015 बैच का कांस्टेबल था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *