रिपोर्टर मनोज मेहरा
नरसिंहपुर/करेली। एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन व एएसपी संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में करेली पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर करेली बायपास के इमलिया पुल के पास घेराबंदी कर पुलिस ने एक स्विफ्ट कार (MP20 XB 2757) को रोका। तलाशी लेने पर कार से 27 कार्टून अवैध देशी शराब (17 मसाला, 10 प्लेन) बरामद हुई, जिसकी कीमत ₹1.40 लाख है।
मौके से आरोपी डेलन मल्लाह (26) और मुजम्मिल उसमानी (19) निवासी नरसिंहपुर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने ₹7 लाख कीमत की कार, मोबाइल और नगदी सहित कुल ₹8.40 लाख का मशरूका जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रत्नाकर हिंग्वे सहित करेली पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही
