देश सेवा से सेवानिवृत्त होकर सेका गांव लौट रहे दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर बीरेंद्र सिंह और सहायक सब इंस्पेक्टर आईटीबीपी रोहतास सिंह ; युवा शक्ति फाउंडेशन सेका और ग्रामीण करेंगे भव्य स्वागत और अभिनंदन

National


सेका :देश की सुरक्षा में जीवन समर्पित करने के बाद पैतृक गांव सेका लौट रहे दो जांबाज अधिकारियों के सम्मान में भव्य स्वागत और अभिनंदन समारोह आयोजित किया जा रहा है। 31 मई को दिल्ली पुलिस से वीरेंद्र जी और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस से रोहतास जी का सेवानिवृत्त हो रहे दिल्ली पुलिस से श्री बीरेंद्र जी का 31 मई को नागरिक अभिनंदन होगा।

युवा शक्ति फाउंडेशन सेका उपप्रधान कमलजीत सिंह के पूजनीय पिताजी श्री रोहतास जी का 1 जून को नागरिक अभिनंदन होगा।
दोनों अधिकारियों ने अपनी लंबी और बेदाग सेवा से सेका गांव का नाम पूरे देश में रोशन किया है।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर सामाजिक संगठन ‘युवा शक्ति फाउंडेशन सेका’ और सेका के ग्रामीण मिलकर दोनों जांबाजों को पारंपरिक पगड़ी, शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करेंगे। फाउंडेशन के युवाओं ने कहा कि दोनों अधिकारियों का कार्यकाल क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। युवा शक्ति फाउंडेशन सेका ने और ग्रामीणों ने दोनों के सुखद व स्वस्थ भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *