बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत में जल संरक्षण का दिया संदेश

National

बानसूर। क्षेत्रीय विधायक देवीसिंह शेखावत ने शुक्रवार को गिरुडी ग्राम पंचायत में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। विधायक शेखावत ने जल को जीवन का आधार बताते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए इसके संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने ग्रामीणों से वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों के संरक्षण और पानी के दुरुपयोग को रोकने की अपील की।इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम अनुराग हरित, तहसीलदार गजेंद्र सिंह राठौड़ सहित संबंधित अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *