सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..

National

मॉनसून पर संकट के बादल, शुरू होने वाला है अल नीनो का खतरनाक दौर; भारत पर भयंकर असर

1 संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि अल नीनो का एक नया और खतरनाक दौर अगले कुछ हफ्तों में शुरू हो सकता है, जिससे जलवायु परिवर्तन की मार झेल रही धरती के तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, विश्व मौसम विज्ञान संगठन की ओर से जारी इस चेतावनी में कहा गया है कि अल-नीनो के साल 2026 के बाकी महीनों में और मजबूत होने का अनुमान है, जिससे दुनिया में कई देशों में भीषण और गरम मौसम देखने को मिल सकता है

2 एंटी रेडिएशन मिसाइल रुद्रम-2 का सफल परीक्षण, हवा से जमीन पर 300km तक हमला करेगी, दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम को खत्म करने में सक्षम

3 CBSE ऑन-स्‍क्रीन विवाद की जांच के लिए कमेटी बनी, एस राधा चौहान अध्‍यक्ष बनीं; केंद्र ने बोर्ड अध्‍यक्ष और सचिव को भी पद से हटाया

4 पहलगाम हमले में इस्तेमाल मोबाइल कराची-लाहौर से आए थे, इनमें बैसरन की लोकेशन-स्क्रीनशॉट थे; 4 साल पहले खरीदे, हमले से हफ्तेभर पहले एक्टिव हुए

5 हाईवे पर आपका सफर होगा सुहाना, बनेंगे नए रिंगरोड और बाईपास; देशभर में बढ़ेगा राष्ट्रीय राजमार्गों का नेटवर्क

6 डीके शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, जी परमेश्वर बन सकते हैं डिप्टी CM; शपथ ग्रहण आज

7 कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस ने मंगलवार को कर्नाटक के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को पार्टी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) का सदस्य नियुक्त किया। यह नियुक्ति मुख्यमंत्री पद के लिए नामित डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले की गई है। पार्टी की ओर से जारी घोषणा में कहा गया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

8 TMC से निष्कासित नेता बोले- हम असली तृणमूल, हमारे साथ 50 से ज्यादा MLA; विपक्ष के नेता का पद और चुनाव चिन्ह मिले

9 बंगाल: आज से महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपये, मंत्रियों के विभाग होंगे आवंटित

10 सोनम वांगचुक कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में आए, कहा- शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया तो 6 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होऊंगा

11 गुजरात में 2 बसों की टक्कर में 7 की मौत, 10 से ज्यादा घायल, डिवाइडर क्रॉस कर एक बस से दूसरी टकराई

12 उत्तरप्रदेश – कलयुग की ‘श्रवण कुमार’ बहू! पैदल नहीं चल सकती थी सास, तो टब में बैठाकर सिर पर उठा कराई 84 कोस परिक्रमा

13 पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग; वर्चस्व की लड़ाई में चलीं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

14 जम्मू के किश्तवाड़ में 2 जगह बादल फटा, लैंडस्लाइड से सड़कें बंद, सुरक्षाबल रेस्क्यू में जुटे; राजस्थान-MP में आंधी-बारिश से 5 मौतें

15 पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग; वर्चस्व की लड़ाई में चलीं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

16 ईरानी द्वीप पर अमेरिकी हमले, IRGC ने बहरीन में किया अटैक का दावा… US ने कहा- ये झूठ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *