फलोदी राजस्थान सरकार के सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) ने देचू क्षेत्र के लिए बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए “PWD District Division Dechu” यानी सार्वजनिक निर्माण विभाग जिला खंड देचू के गठन के आदेश जारी किए हैं। इससे अब क्षेत्र में सड़क, भवन व अन्य निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग और क्रियान्वयन स्थानीय स्तर पर तेजी से हो सकेगा।

जारी आदेश के अनुसार देचू खंड का कार्यक्षेत्र पंचायत समिति देचू, सेतरावा, लोहावट, पीलवा, आऊ एवं बापिणी क्षेत्र रहेगा। साथ ही तीन उपखंड कार्यालय भी निर्धारित किए गए हैं
- उपखंड लोहावट : पंचायत समिति लोहावट व पीलवा क्षेत्र
- उपखंड आऊ : पंचायत समिति आऊ व बापिणी क्षेत्र
- उपखंड सेतरावा : पंचायत समिति देचू व सेतरावा क्षेत्र
सरकार ने यह निर्णय कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन, पर्यवेक्षण एवं संचालन को ध्यान में रखते हुए लिया है।
इस निर्णय से लोहावट विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। ग्रामीणों ने चिकित्सा मंत्री गजेंद्रसिंह खींवसर, भाजपा वरिष्ठ नेता देवीसिंह सेतरावा, मण्डल अध्यक्ष दानसिंह बुडकियां का आभार जताया
