शनिदेव मन्दिर पर हुआ दो दिवसीय महोत्सव कार्यक्रम

big breking news

श्रद्धालु महिलाओं ने धुमाधाम से निकाली मंगल कलश यात्रा
भंडारे के साथ महोत्सव कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

बर्डोद : (कोटपूतली बहरोड ) क़स्बे के जयोतिषी मौहल्ले में स्थित शनिदेव मन्दिर पर मन्दिर कमेटी व ग्रामीणों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय महोत्सव कार्य्रकम का शुभारम्भ शुक्रवार को सुबह मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ।

जिसमे महिला श्रद्धालुओं ने धुमाधाम से कलश यात्रा निकाली। शनिवार को सुबह मन्दिर पर विशेष पूजा अर्चना कर, महाआरती की गई। साथ ही परसादी का भोग लगा, भंडारे का आयोजन किया गया। क़स्बा क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने मंदिर स्थल पर धोक लगा,मन्नत मांग परसादी पाई। इस मौके पर मन्दिर कमेटी के लोगों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *