कोटपूतली । हाल ही में घोषित सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कस्बे की गढ़ कॉलोनी निवासी एडवोकेट नवनीत शर्मा की पुत्री कृतिका शर्मा ने कला वर्ग में 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

छात्रा कृतिका डिस्कवरी इंटरनेशनल स्कूल में अध्यनरत थीं। कृतिका की इस शानदार सफलता पर परिवार एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। कार्तिका की सफलता के बाद उनकी दादी सावित्री शर्मा ने मुंह मीठा करवाकर बधाई दी।

छात्रा कृतिका शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा स्वर्गीय कैलाश चंद शर्मा, दादी सावित्री शर्मा,बुआ ज्योति शर्मा,प्रीति शर्मा (एडिशनल डायरेक्टर, कृषि उपज मंडी दौसा), बुआ दीप्ति शर्मा (प्रधानाचार्या, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुरा, जयपुर), पिता नवनीत शर्मा, माता मंजू शर्मा,भाई क्षितिज शर्मा सहित अध्यापिका प्रिया शर्मा एवं अध्यापक दिनेश सैनी को दिया है। कृतिका ने बताया कि वह अपनी बुआ के मार्गदर्शन में प्रतिदिन 7 से 8 घंटे नियमित अध्ययन करती थी। कठिन मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग से यह सफलता हासिल हुई है। कृतिका की उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।
