पावटा में “परिंडा लगाओ, परिंदा बचाओ” अभियान के तहत लगाए गए पानी के परिंडे और टंकियां

big breking news

पावटा के निकट खातियों की ढाणी माता सुंदरी देवी सर्व समाज उत्थान समिति पावटा द्वारा चलाए जा रहे “परिंडा लगाओ, परिंदा बचाओ” अभियान के तहत नपा पावटा के वार्ड नंबर 11, खातियों की ढाणी गंगूपुरा स्थित शिवालय मंदिर परिसर में बेजुबान पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाए गए। साथ ही गौमाताओं के लिए पानी की टंकियां भी रखी गईं।

कार्यक्रम एनजीओ संरक्षक रमेश टीलावत, मंदिर पुजारी संतोष जांगिड़ व श्री किशन लाल जांगिड़ के सान्निध्य में आयोजित हुआ। अभियान का नेतृत्व श्री सुंदरलाल जांगिड़, श्री अमरलाल बाकोलिया, श्री प्रकाश सेन और गौ भक्त श्री इंद्राज यादव ने किया।

गांव-गांव चल रहा अभियान
एनजीओ संयोजक व सामाजिक कार्यकर्ता मोहन लाल सैनी ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए एनजीओ द्वारा यह अभियान ढाणी-ढाणी और गांव-गांव में चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य गर्मी में पक्षियों और गौमाता को पानी की सुविधा उपलब्ध कराकर उनकी रक्षा करना है।

इस अवसर पर हरिपाल मीना गुरुजी, फौजी जगदीश सेन, मुकेश यादव, मन्नू जांगिड़, रामवतार जांगिड़, महेश जी, मुरारी लाल जी, रामकुमार जी, रवि जी सहित एनजीओ के सदस्य उपस्थित रहे।

आयोजकों ने आमजन से अपील की है कि वे अपने घरों, छतों और सार्वजनिक स्थानों पर भी परिंडे लगाकर इस सेवा कार्य में सहभागी बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *