भोपाल में बंधक बनाकर 2 करोड़ करवाए ट्रांसफर

big breking news

दिल्ली की नामी आईएएस कोचिंग संस्था की डायरेक्टर शुभ्रा रंजन के साथ उनके ही पूर्व छात्र ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने भोपाल में नया सेंटर खोलने का झांसा देकर उन्हें दिल्ली से बुलाया।


भोपाल पहुंचने पर उन्हें एक फ्लैट में बंधक बना लिया गया और धमकाकर उनके बैंक खाते से करीब 2 करोड़ रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए गए। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।
क्राइम ब्रांच ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि इस साजिश का मास्टरमाइंड प्रियंक शर्मा है, जो भेल के रिटायर्ड अधिकारी का बेटा बताया जा रहा है।
पुलिस का यह भी कहना है कि मामला पैसों के लेन-देन से जुड़ा हो सकता है, फिलहाल इस एंगल पर भी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *