हर सप्ताह दो से अधिक सवामणी कर युवा कर रहे गौसेवा, बाबा मुकंददास गौशाला में सेवा के साथ दिया आत्मिक शांति का संदेश

big breking news Haryana

नांगल चौधरी: क्षेत्र में सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय युवा साथी ग्रुप हरियाणा और उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा की ओर से बाबा मुकंददास गौशाला में गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था सदस्यों ने गौशाला में पहुंचकर गायों के लिए चारा, सवामणी व अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग किया। युवाओं ने गौमाता की सेवा कर समाज को सेवा और संस्कार का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम में योगेश सैनी, मनोज ठाकुर, हिम्मत, सौरभ राजपूत, नरेंद्र, तनुज, अर्पित गोयल, गुल्लू पंडित और रविंद्र सैनी सहित कई युवा उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने मिलकर गौशाला में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और नियमित रूप से गौसेवा करने का संकल्प लिया।
संस्था से जुड़े युवाओं ने बताया कि बढ़ती गर्मी के मौसम में गौशालाओं को सहयोग की अधिक आवश्यकता होती है। ऐसे में समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर गौसेवा में अपना योगदान देना चाहिए। युवाओं ने गायों के लिए हरा चारा और अन्य जरूरी सामग्री भी उपलब्ध करवाई।

हर सप्ताह दो से अधिक सवामणी कर रही संस्था

संस्था के सक्रिय सदस्य योगेश सैनी ने बताया कि युवा साथी ग्रुप हरियाणा और उड़ान जनसेवा ट्रस्ट लगातार सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भाग ले रहे है। उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से हर सप्ताह दो से अधिक सवामणी आयोजित की जा रही है ताकि गौशालाओं को नियमित सहयोग मिल सके। उन्होंने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा युवाओं को भी इस दिशा में आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना नहीं बल्कि युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना भी है। आने वाले समय में भी संस्था द्वारा विभिन्न गौशालाओं में सेवा अभियान जारी रखा जाएगा।

समाज को दिया सेवा का संदेश

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जन्मदिन, वर्षगांठ और अन्य शुभ अवसरों पर फिजूल खर्च करने के बजाय गौशालाओं में सहयोग करना चाहिए। इससे जरूरतमंद गौशालाओं को सहायता मिलेगी और समाज में सेवा भावना भी मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *