पुलिस चौकी परिसर में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

National

मध्यप्रदेश जिला सागर,रिपोर्टर मनोज मेहरा। सागर शहर में पुलिस चौकी परिसर से एक युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मामला की शनीचरी चौकी का है, जहां 28 वर्षीय राजू अठ्या का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक का निवासी था और हलवाई का काम करता था। शव पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस मामले को संदिग्ध मौत मानकर जांच में जुट गई है। घटना के बाद पुलिस की रात्रिकालीन व्यवस्था और चौकी सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

जानकारी के अनुसार, राजू अठ्या मंगलवार शाम करीब 6 बजे घर आया था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। बुधवार सुबह शनीचरी चौकी परिसर में उसका शव मिलने की सूचना पर परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।

परिजनों का कहना है कि शव पर कई जगह चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। उनका आरोप है कि दो दिन पहले राजू का कुछ लोगों से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसके साथ मारपीट भी हुई थी। ऐसे में परिजन इसे सामान्य मौत नहीं मान रहे हैं और हत्या की आशंका जता रहे हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने बताई यह वजह

ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी था। देर रात उसने डायल-112 पर फोन कर अपनी मां को गोली मारने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जांच में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया।

पुलिस के अनुसार, युवक नशे की हालत में था और उसने खुद को भी चोट पहुंचाई थी। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद वह अस्पताल से चला गया। कुछ समय बाद उसका शव शनीचरी चौकी परिसर में मिला।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *