आज मोहर्रम के जुलूस को देखते हुए मेव बोर्डिंग से भगत सिंह सर्किल, भगत सिंह सर्किल से अंबेडकर सर्किल, अंबेडकर सर्किल से जेल सर्किल तक की यात्रा या व्यवस्था दोपहर 12.15 pm के बाद निम्न प्रकार रहेगी

National

घंटाघर से भगत सिंह सर्किल की तरफ आने वाला यातायात काशीराम सर्किल से डायवर्ट किया जाएगा. काशीराम सर्किल से भगत सिंह आने वाला रूट पूर्णता बंद रहेगा जो जुलूस के भगत सिंह सर्किल क्रॉस करने के बाद खोला जाएगा.

  1. नांगली सर्किल, बिजली घर चौराहा की तरफ से अंबेडकर सर्किल जेल सर्किल की तरफ जाने वाले यातायात को भगत सिंह सर्किल से अग्रसेन पुलिया की तरफ और दूसरी तरफ डायवर्ट किया जाएगा घंटाघर की तरफ जाने वाले यातायात पूर्णतः बंद रहेगा.
  2. शिवाजी पार्क की तरफ से जेल सर्किल अंबेडकर सर्किल भगत सिंह सर्किल की तरफ आने वाला यातायात एक तरफ़ा रहेगा.
  3. जुलूस को जेल सर्किल से आगे पहुंचने पर दशहरा मैदान की तरफ कट करने पर शिवाजी पार्क की तरफ से आने वाले यातायात को पूर्ण तरह रोक दिया जाएगा.
    सभी आम नागरिकों से अपील की जाती है कि घंटाघर, भगत सिंह सर्किल, अंबेडकर सर्किल, जेल सर्किल और दशहरा मैदान के कट के स्थान पर आवागमन रूट को देखकर ही करें.
    यातायात पुलिस जिला अलवर.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *