कोटपूतली-बहरोड़। जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री राहुल प्रकाश (IPS) के निर्देशों तथा पुलिस अधीक्षक कोटपूतली-बहरोड़ श्री सतवीर सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विराटनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नाजिम अली खान (RPS) के निर्देशन एवं वृत्ताधिकारी विराटनगर श्री उमेश कुमार निठारवाल (RPS) के सुपरविजन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक बाबूलाल मीणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने विराटनगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी गीता उर्फ नेडी पत्नी स्व. कैलाशचंद मीणा निवासी कीरों का मोहल्ला, वार्ड नंबर 14, विराटनगर को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.86 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल नंबर RJ-14-BR-7226 को भी जब्त किया गया।
इस संबंध में विराटनगर थाना में प्रकरण संख्या 118/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।
पुलिस कार्रवाई में थाना प्रभारी बाबूलाल मीणा, सहायक उप निरीक्षक कृष्णलाल, महिला हेड कांस्टेबल ज्योति राघव तथा कांस्टेबल राजेश कुमार, कंवर सिंह, अभिमन्यु सिंह, शीशराम और नंद सिंह शामिल रहे। पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई में कांस्टेबल कंवर सिंह की विशेष भूमिका रही।
