मुण्डावर (खेरथल-तिजारा)। ग्राम मोलावास में श्री श्री 1008 बाबा महापुरुष महाराज का प्रथम मेला एवं विशाल भंडारा मंगलवार, 23 जून 2026 को श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

लेखक दीपदीपिका मोलावास ने बताया कि आयोजन को लेकर ग्राम मोलावास में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार, 22 जून को प्रातः 8:15 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। वहीं मंगलवार, 23 जून को प्रातः 7:15 बजे से हवन-पूजन तथा प्रातः 10:15 बजे से विशाल भंडारा एवं धार्मिक मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में महंत श्यामदास जी महाराज का पावन सान्निध्य एवं महंत ध्यानदास जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही प्रसिद्ध लोक कलाकार तरुण बलियान, पूजा राव, छाया चौधरी, सुरेश बेनीवाल एवं बिजेन्द्र मोर अपनी भक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मनोरंजन करेंगे।
आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासी मोलावास ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बाबा महापुरुष महाराज के प्रथम मेले एवं विशाल भंडारे में भाग लेने, कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। आयोजन में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों, संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
