CHO ने शुरू किया “हर CHO एक पौधा” अभियान, काली पट्टी बांधकर ड्यूटी के साथ किया वृक्षारोपण

National

ग्रेड पे व नियमितीकरण की मांग को लेकर 17 दिवसीय क्रमबद्ध आंदोलन का द्वितीय चरण शुरू

कोटपुतली बहरोड़।CHO Federation of Bharat, Rajasthan Wing के आवाह्न पर राजस्थान भर में 17 दिवसीय क्रमबद्ध आंदोलन का द्वितीय चरण बुधवार से शुरू हो गया। प्रथम चरण “काली पट्टी अभियान” की सफलता के बाद अब प्रदेश के CHO ने “हर CHO एक पौधा” वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की है।

द्वितीय चरण के पहले दिन 11 जून कोटपुतली बहरोड़ जिले के ब्लॉक नीमराना स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर, गिगलाना में CHO साथियों ने काली पट्टी बांधकर ड्यूटी के साथ-साथ AAM परिसर में पौधारोपण किया। साथियों ने संकल्प लिया कि सेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी उनकी प्राथमिकता है।

CHO Federation of Bharat के प्रदेश प्रतिनिधि पंकज यादव ने बताया कि 9500 से अधिक CHO का एक ही संदेश है – “हम धरती को हरा करेंगे और अपना हक लेकर रहेंगे”।

मुख्य मांगे:

  1. CSR-2022 के तहत कार्यरत CHO को 2 वर्ष शिथिलता का गैजेट नोटिफिकेशन जारी किया जाए
  2. 4800 ग्रेड पे प्रदान किया जाए
  3. CHO का नियमितीकरण किया जाए

पंकज यादव ने बताया कि द्वितीय चरण के तहत 11, 12 और 13 जून तक उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल जयपुर पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री, चिकित्सा मंत्री, उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री दीया कुमारी जी तथा NHM MD को मांग पत्र सौंपेगा।

साथ ही प्रदेश के प्रत्येक CHO अपने-अपने आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर पौधारोपण कर इस अभियान को सफल बनाएंगे। पंकज यादव ने सभी CHO से अपील की है कि वे अपने केंद्र पर 1 पौधा अवश्य लगाएं और उसकी फोटो यूनियन के ग्रुप में भेजें।

सेवा भी, संघर्ष भी, पर्यावरण भी के नारे के साथ CHO ने स्पष्ट किया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।

फोटो कैप्शन: काली पट्टी बांधकर ड्यूटी कर रहे CHO साथी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, गिगलाना में पौधारोपण करते हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *