वार्ड समिति में योगेश सैनी को मिली जिम्मेदारी, क्षेत्रवासियों ने जताई खुशी

National

नांगल चौधरी।
नगरपालिका नांगल चौधरी द्वारा वार्ड नंबर 4 की वार्ड समिति का गठन किया गया है जिसमें समाजसेवी योगेश सैनी को सदस्य मनोनीत किया गया है। समिति में शामिल किए जाने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

योगेश सैनी लंबे समय से सामाजिक कार्यों, पर्यावरण संरक्षण, जल सेवा, रक्तदान जागरूकता तथा बेजुबान पशुओं की सेवा से जुड़े हुए हैं। वह युवा साथी ग्रुप हरियाणा और उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा के सक्रिय सदस्य हैं तथा विभिन्न जनहित कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे है। उनकी सक्रिय कार्यशैली और समाज सेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें वार्ड समिति में स्थान दिया गया है।

योगेश सैनी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा तथा विकास कार्यों को गति देने के लिए समिति के अन्य सदस्यों और नगरपालिका प्रशासन के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता, पेयजल, पर्यावरण संरक्षण और जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि वार्ड के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि योगेश सैनी के वार्ड समिति में शामिल होने से आमजन की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *