कोटपूतली में दिव्यांगजनों ने सुरेन्द्र छेपट का किया सम्मान

National

कोटपूतली।राजस्थान दिव्यांग शक्ति संघ की ओर से रविवार को राजपूताना काॅलेज परिसर में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दिव्यांगजनों ने नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित सुरेन्द्र छेपट का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरेन्द्र छेपट ने ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ का संदेश दिया। उन्होंने दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए शिक्षा और रोजगार को सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आत्मनिर्भरता ही दिव्यांगजन सशक्तिकरण की कुंजी है।

छेपट ने सरकारी योजनाओं पर चर्चा करते हुए दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरण, पेंशन योजना, पालनहार योजना, स्वरोजगार के लिए ऋण और अन्य लाभकारी सरकारी सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बालकिशन शर्मा ने की, जबकि मंच का सफल संचालन खीवराज गुरुजी द्वारा किया गया।इस अवसर पर रामनिवास यादव (सक्षम जिला अध्यक्ष), किरण शर्मा, महेश, राजेश जांगल, सुभाष मुक्कड़, हवासिंह चनेजा, मनोज स्वामी, जीतेन्द्र, राकेश, ममता, रेखा जाजौरिया, सुमन कंवर और मुकेश सैनी सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम के दौरान एक-दूसरे के अनुभवों को साझा किया और एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *