निजी स्कूलों की विभिन्न समस्याओं को लेकर वेलफेयर समिति ने जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

big breking news

कोटपूतली।निजी स्कूलों की विभिन्न समस्याओं को लेकर निजी शिक्षण संस्था वेलफेयर समितिने मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मीणाको ज्ञापन सौंपा। समिति ने शिक्षा विभाग के समक्ष आरटीई भुगतान और क्रीड़ा शुल्क सहित कई प्रमुख मांगें रखीं।


ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया है: आरटीई के अंतर्गत निःशुल्क पढ़ रहे विद्यार्थियों की प्री-प्राइमरी कक्षाओं की पुनर्भरण राशि का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है, जिसे जल्द जारी करने की मांग की गई है।समिति ने स्पष्ट किया कि क्रीड़ा शुल्क केवल कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों से ही लिया जाता रहा है। कक्षा 1 से 5 तक का शुल्क जमा कराने में निजी संस्थान असमर्थ हैं। इस संबंध में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी से मिली स्वीकृति का हवाला देते हुए अनावश्यक दबाव न बनाने का आग्रह किया गया है।वर्तमान यूनिट कास्ट राशि 13,500 रुपये को नाकाफी बताते हुए इसे बढ़ाने की मांग की गई है। सत्र 2025-26 और विगत वर्षों की बकाया पुनर्भरण राशि का एकमुश्त शीघ्र भुगतान करने की अपील की गई है।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रतनलाल सैनी, सचिव दुर्गा प्रसाद मिश्रा लेखराज सैनी, महावीर सिंह यादव, योगेन्द्र सिंह यादव, मैटिक शर्मा, सुरेन्द्र कुमार मीणा, अल्का, रतनी कुमारी, महेश जमालपुरिया, सनी थॉमस, के.एम. सैनी और महेन्द्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *