सीएम भजनलाल-मंत्रियों ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न:बंगाल-असम में सरकार बनने पर प्रदेश बीजेपी कार्यालय में जश्न, कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

Election

जयपुर : CMO में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी झालमुड़ी खाते हुए। वहीं भाजपा मुख्यालय में सीएम को माला पहनाई गई। रात को आतिशबाजी की गई।
पश्चिम बंगाल में जीत के बाद CMO में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मंत्रियों और बीजेपी नेताओ ने झालमुड़ी खाकर जीत का जश्न मनाया। चुनाव परिणाम के बाद पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, अशोक परनामी, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, मंत्री मदन दिलावर, हीरालाल नागर, कन्हैया लाल चौधरी, गौतम दक, जोगाराम पटेल, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ आदि सोमवार दोपहर को मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। इस दौरान सभी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ झालमुड़ी खाई।

इस दौरान विधायक कालीचरण सराफ, मंत्री के.के. विश्नोई, सांसद मंजू शर्मा, जिला प्रमुख रमा चोपड़ा सहित कई नेता भी मौजूद रहे। सीएम भजनलाल शर्मा को जीत की बधाई दी थी।

पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने और पुडुचेरी में एनडीए की सरकार बनने पर सोमवार शाम को प्रदेश बीजेपी कार्यालय में जश्न मनाया गया। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को कई किलो की भारी माला पहनाई गई। वहीं भाजपा मुख्यालय में भी कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी खाई। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा ने अपने हाथों से झालमुड़ी बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई।

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- यह जीत पीएम मोदी के सुशासन की जीत है। अब बंगाल भी डबल इंजन की सरकार में विकास के पहिए पर दौड़ेगा। इस मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने मंत्रियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पीएम नरेंद्र मोदी की स्पीच ऑनलाइन सुनी। वहीं कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *