अस्पताल के वार्ड अब होंगे वातानुकूलित, पूजा के लिए शिवालय का भी होगा निर्माण

Kotputli-Behror Rajasthan

भामाशाहों ने दिया सुविधाओं के विस्तार का आश्वासन

कोटपूतली बहरोड जिले के बर्डोद।कस्बे के सेठ रूड़मल रघुनाथदास महावर राजकीय रेफरल अस्पताल मेंदेश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद द्वारा 2 अप्रैल 1955 को जनता की सेवा में लोकार्पित से चल रहे अस्पताल स्थापना दिवस कार्यक्रम का समापन मंगलवार को कस्बे और ग्रामीण भामाशाहों की एक महत्वपूर्ण बैठक के साथ हुआ। चिकित्सा प्रभारी डॉ. अवनीश यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई।

प्रमुख घोषणाएँ और सहयोग

बैठक के दौरान भामाशाहों ने मरीजों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने और आध्यात्मिक शांति के लिए निम्नलिखित घोषणाएँ कीं मेल और फीमेल वार्डों को वातानुकूलित बनाने के लिए सैनी समाज सेवा समिति के प्रधान महावीर प्रसाद सैनी, डॉ. तेजपाल सिंह, बर्डोद चेयरमैन ससुर छोटेलाल बर्डोदिया, पूर्व सैनिक संजीव यादव, पूर्व सरपंच राजाराम गुर्जर, एवं सब्जी मंडी यूनियन के प्रेमचन्द व प्रकाश चन्द सैनी ने कुल 6 एसी (AC) दान करने का आश्वासन दिया। अस्पताल परिसर में मंदिर की कमी को देखते हुए पूर्व प्रधाननंदराम ओला ने भव्य मंदिर निर्माण कराने का जिम्मा लिया। पूर्व सरपंच श्यामसिंह चौहान ने 10,000 रुपये तथा सब्जी मंडी यूनियन ने एसी के साथ 5,100 रुपये अतिरिक्त देने की घोषणा की।उपस्थित ग्रामीणों और भामाशाहों ने अस्पताल की चारदीवारी को ऊँचा कराने का कार्य जल्द शुरू करने का निर्णय लिया।भामाशाहों ने विश्वास दिलाया है कि 5 मई तक वार्डों में एसी लगवा दिए जाएंगे और मंदिर निर्माण का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ होगा।अस्पताल स्टाफ ने भामाशाहों के इस निस्वार्थ सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच रामवतार सैनी, ठेकेदार देवेंद्रसिंह चौहान, पं. प्रेम प्रकाश शर्मा, लीलाराम सैनी, संदीप मास्टर, रामसिंह चौधरी, चंदनसिंह चौहान सहित चिकित्सा विभाग के सहायक चिकित्सक धर्मेंद्रसिंह यादव, सुधीर कुमार, हरीश वर्मा, अशोक कुमार सैनी,संजीव शर्मा, प्रवीण बाबू जैसे गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *