राघव चड्ढा ने सात सांसदों के साथ ‘आप’ छोड़ने का किया एलान!

National


भाजपा में होंगे शामिल – पहले ही लगाये जा रहे थे कयास…

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करके आम आदमी पार्टी (अअढ) से अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। राघव चड्ढा के साथ पार्टी छोड़ने में संदीप पाठक, अशोक मित्तल, विक्रम साहनी, स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह और राजिंदर गुप्ता का नाम भी है। राघव ने भारी मन से! कहा कि आम आदमी पार्टी अपने उन आदर्शों और बुनियादी मूल्यों से पूरी तरह भटक गई है, जिनके लिए इसे बनाया गया था. उन्होंने अपनी स्थिति तय करते हुए कहा, “मैं आम आदमी पार्टी से दूर जा रहा हूं और जनता की ओर बढ़ रहा हूं। राघव चड्ढा को केन्द्र सरकार द्वारा जेड कैटेगिरी सिक्योरिटी भी प्रदान की थी।